THANK YOU FOR VISITING

THANK YOU FOR VISITING

Monday, October 21, 2024

देख

आंख के काजल से हटकर,
कभी उसके अंदर की नमी तो देख
 न आंक चहरे की मुस्कुराहट से हाल उसका 
दिल में ख्वाहिशें बर्फ़ सी जमी तो देख।

कभी बेड़ियों में बांध कर उसे मजबूर कर दिया, 
देवी बोलकर ही नहीं मान कर भी कभी तो देख,
भले पहले न देखी हो कोई खूबियां उसकी,
देर अब भी कहां हुई है अभी तो देख।

© अमित पाठक शाकद्वीपी

No comments:

Post a Comment

व्याकुल सी जब राधिके

व्याकुल सी जब राधिके चाहे कुछ आराम,  सेज नहीं, न आसन भाये, चाहे केवल श्याम। कांधे पर जब शीश धरे, तब मन को हो विश्राम, प्रीत मीत ...