THANK YOU FOR VISITING

THANK YOU FOR VISITING

Thursday, May 16, 2024

तेरे साथ ये लम्हे प्रिये देखो कितना खास है।

तेरे साथ ये लम्हे 
******************
इन लम्हों की बात अनोखी, अनोखा सा एहसास है,
तेरे साथ ये लम्हे प्रिये देखो कितना खास है।

हर दिन दिवाली सी जगमग, हर पल में उल्लास है,
तेरे साथ ये लम्हे प्रिये देखो कितना खास है।

तुम जो थामो हाथ हमारा तो चिंताओं से अवकाश है,
तेरे साथ ये लम्हे प्रिये देखो कितना खास है।

जब से मैंने तुमको पाया तुमपे पूरा विश्वास है,
तेरे साथ ये लम्हे प्रिये देखो कितना खास है।

दीप्त हुई है किस्मत तुमसे, तुम्हारा ऐसा प्रकाश है,
तेरे साथ ये लम्हे प्रिये देखो कितना खास है।

© अमित पाठक शाकद्वीपी 

No comments:

Post a Comment

आशाओं के अंकुर

कागा जैसा रूप मिला,  और वाणी जैसे दादुर। पर अपनी मस्ती में  रहते वीर बहादुर।। इक इक कर सब साथ छूट गए, होते गये सभी दूर। अनगिनत च...