THANK YOU FOR VISITING

THANK YOU FOR VISITING

Thursday, May 19, 2022

दिल के पन्नो पर – इंकलाब प्रकाशन में प्रकाशित

दिल के पन्नों पर
-----------------
दिल के पन्नो पर 
उसकी कहानी  लिखनी है
गुजारे थे जो हसीन पल साथ में 
यादें सारी वो सुहानी लिखनी है 

लिखनी है उसकी बातें 
चाशनी से भी मीठी
प्यारी हरकतों की 
नादानी लिखनी है 
दिल के पन्नो पर 
उसकी कहानी लिखनी है

मिले थे कैसे राह में 
हम दोनों एक दूसरे से
कैसे बढ़ी थी 
नजदीकियां हमारी
बातें सारी वो पुरानी लिखनी है
दिल के पन्नो पर 
उसकी कहानी लिखनी है

उसके दिल को लिखना है
आईना मेरे दिल का
उसे मेरा हमसफ़र 
मेरी दीवानी लिखनी है
दिल के पन्नो पर 
उसकी कहानी लिखनी है

सोचता हूँ क्या बात होती
जो जुड़ गए होते रिश्ते भी
उसके याद में बिखरें
आँसुओं की रवानी लिखनी है
दिल के पन्नो पर 
उसकी कहानी लिखनी है

  - अमित पाठक शाकद्वीपी
         बोकारो , झारखण्ड

No comments:

Post a Comment

गणपति वंदना

हे सिद्धि बुद्धि सुरपति,  हे सुन्दर समुख शरीर, भजन करूं कर जोड़ मैं,  हे विकट विनायक वीर।। तन पे तेरे दिव्य पीतांबर, जय हो विनाश...