THANK YOU FOR VISITING

THANK YOU FOR VISITING

Tuesday, December 3, 2024

सरकार सुन लो मेरी

सरकार सुन लो मेरी, 
मेरी प्रीत की कहानी,
तू सांवरा है मेरा,
मैं हूं तेरी दीवानी।

पनघट पे तुझको तांकु, 
तेरी ओर पल पल झांकू,
इस दिल में सुमिर कर,
बस तेरा नाम जापूँ ।

तू श्वास श्वास साजे,
हृदयतल में भी विराजे,
पाकर दरश तुम्हारा,
मन का मयूर नाचे।

समझो मेरी व्यथा को,
इस प्रेम की प्रथा को,
सही जाए न जुदाई,
आंखों से आए पानी,

सरकार सुन लो मेरी, 
मेरी प्रीत की कहानी,
तू सांवरा है मेरा,
मैं हूं तेरी दीवानी।

© अमित पाठक शाकद्वीपी 

No comments:

Post a Comment

आशाओं के अंकुर

कागा जैसा रूप मिला,  और वाणी जैसे दादुर। पर अपनी मस्ती में  रहते वीर बहादुर।। इक इक कर सब साथ छूट गए, होते गये सभी दूर। अनगिनत च...