THANK YOU FOR VISITING

THANK YOU FOR VISITING

Wednesday, May 22, 2024

धूप छांव

जीवन की आपाधापी अब थकने लगे हैं पांव,
कब तक कोई बाट निहारें, कितना सहे ये धूप छांव,
कभी गर्मी है संघर्षों की, कभी ठंडक भी परिणाम,
कभी लगता है आशाओं में, जीवन बीती तमाम।

इसमें उसमें जानें किसमे मिले कभी आराम,
धूप में जब झुलस गए तो किया छांव विश्राम,
सोच सुनहरा सार्थक कब हो, कब खास बने सब आम,
आशाओं के स्वर्ण पटल पर कब से नहीं कोई नाम।

@ अमित पाठक शाकद्वीपी 


No comments:

Post a Comment

शकुंतला दुष्यंत

कितना बेहतर जीवन था, दिन थे कितने गुलजार। उपवन बीच बसेरा अपना, पुष्पों की थी सजी बहार।। आए एकदिन राजकुंवर फिर करने को था रहा शिक...