THANK YOU FOR VISITING

THANK YOU FOR VISITING

Sunday, April 7, 2024

‘प्रीत की डोर’ पुस्तक का सफल प्रकाशन

कहते हैं प्रेम आत्मीयता की वह अनुभूति है जिस से कोई भी प्राणी अछूता नहीं है। सभी एक दुसरे के लिए मन में स्नेह का भाव रखते हैं। ऐसा लगता है मानो ईश्वर ने हमें प्रीत की डोर से बांध दिया है। ईश्वर स्वयं भी प्रेम से परे नहीं। राधा कृष्ण हो या सिया राम इनकी प्रेम के परिचय मे तो पूरा सनातन धर्म समाहित है। मां पार्वती और भगवान शिव के प्रेम की तो उपमा ही नहीं है। प्रेम की उसी पवित्र भावना को साथ लेकर साहित्य संगम बुक्स प्रकाशन ने प्रीत की डोर नामक एक संकलन का विचार किया। आदरणीया वर्षा शिवांशिका जी के सहयोग से देखते ही देखते कई सुधी कलमकार इस संकलन से जुड़ने लगे । देश विदेश के इन गुणी रचनाकारो ने मानो कलम से जादू सा कर दिया और ऐसे ऐसे काव्य प्रस्तुति दी जिसे पढ़कर मन मयूर सा नृत्य करने लगा। आनन्द की अद्भुत अनुभूति में पूरा प्रकाशन मंडल ही झूम उठा। आज आपको सुचित करते हुए हमें अत्यंत हर्ष है कि हमारा यह नवीनतम संकलन अब प्रकाशित, मुद्रित और विक्रय हेतु उपल्ब्ध भी है। साथ ही ई कॉमर्स वेब साइट पर भी उपलब्ध है। साहित्य संगम बुक्स वर्ष 2022 से प्रति माह एक साझा संकलन प्रकाशित कर नए उभरते हुए साहित्यिक प्रतिभाओं को मनोबल देता है कि आप लिख सकते हैं और निश्चय ही श्रेष्ठ लेखन के लिए प्रेरणा देता है। अभी तक हजारों लोगों से जुड़ कर साहित्य संगम बुक्स मंच ने कई लोगो के लिए लेखन और साहित्य क्षेत्र में मार्ग प्रशस्त किया है। आदरणीय अमित पाठक शाकद्वीपी जी के विचार से सभी को एक अवसर तो अवश्य ही मिलना चाहिए। 

पुस्तक एवं प्रकाशन के तत्वाधान में : 
* प्रकाशन का नाम : साहित्य संगम बुक्स
* पता : स्टॉफ क्वार्टर ढोरी, फुसरो, बोकारो (झारखंड)
* प्रकाशन तिथि : दिनांक 01 अप्रैल 2024
* संस्था का उद्यम पंजीकरण संख्या : UDYAM-JH-01-0024515
* संस्था का जीएसटी पंजीकरण संख्या : 20CGKPP7865A1ZF
* आईएसबीएन संख्या : 9788196426538
* प्रकाशन का संपर्क सूत्र : 08935857296/09304444946

प्रतिलिप्याधिकार : 
सर्वाधिकार सुरक्षित । पुस्तक के किसी भी भाग को संपादक (अमित पाठक एवं वर्षा शिवांशिका) की स्पष्ट लिखित अनुमति के बिना किसी भी रुय में या किसी भी माध्यम से [ग्राफिक, इलेक्ट्रॉनिक या मैकेनिकल, जिसमें फोटोकॉपी, रिकॉर्डिंग, टेपिंग या सूचना पुनर्प्राप्ति प्रणाली शामिल है। या किसी डिस्क, टेय, छिद्रित मीडिया या अन्य सूचना भंडारण उपकरण पर पुनः प्रस्तुत या कॉपी नहीं किया जा सकता है। शर्त का उल्लंघन कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी है। ऐसी सामग्री को पुनः प्रस्तुत करने के लिए प्राधिकरण संबंधित कॉपीराइट धारकों से प्राप्त किया जाना चाहिए।

आभार
हम आभारी हैं उस ईश्वर का जिनकी कृपा से हमारे इस संकलन का कार्य बिना किसी बाधा के कम समय में पूर्ण हुआ। हमारे इस संकलन का उद्देश्य सभी लेखकों को एकत्रित करना है। प्रेम के रंगो को आप सभी ने अपनी लेखनी से और भी रंगीन बना दिया है। हमारे काव्य संकलन को देश भर के कवियों ने कविता के रंगो से सजाया है।

प्रेम विषय को इंगित करती यह पुस्तिका देश भर के श्रेष्ठ कवि कवयित्रियों की अनूठी कृतियों से सुसज्जित साझा संकलन के रुप मे प्रस्तुत है। सभी कवियों ने अपनी रचनाएँ समय से पूर्व ही संकलन हेतु दे दी थी। आप सभी का प्यार व आशीर्वाद सदा बना रहे। आप सभी के सहयोग से हम इस कार्य को करने में सफल हुए

आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद ।

© साहित्य संगम बुक्स
ईमेल : sahityasangambooks2@gmail.com


No comments:

Post a Comment

शकुंतला दुष्यंत

कितना बेहतर जीवन था, दिन थे कितने गुलजार। उपवन बीच बसेरा अपना, पुष्पों की थी सजी बहार।। आए एकदिन राजकुंवर फिर करने को था रहा शिक...